धमधा: जिला मुख्यालय से 18 किलोमीटर दूर ग्राम पेंडी में शिवनाथ नदी में मिला भिलाई निवासी एक युवक का शव
Dhamdha, Durg | Aug 11, 2024 भिलाई निवासी एक युवक का शव जिला मुख्यालय से 18 किलोमीटर दूर ग्राम पेंडी में शिवनाथ नदी में मिला।पुलिस ने बताया कि ग्राम पेंडी में रविवार को युवक का शव शिवनाथ नदी में देखा गया। शव मिलने की खबर फैलते ही लोगों का हुजूम घटना स्थल पर जमा हो गया। गांव के सरपंच व कोटवार ने उनके गांव से होकर गुजरी शिवनाथ नदी में बहकर आए युवक की जानकारी पुलिस को दी।