रुन्नी सैदपुर: बैंक की जांच में खुलासा: 35 लाख का ऋण लेकर कारोबारी फरार, सामान बेचकर गायब होने का आरोप
रून्नीसैदपुर। मानिक चौक स्थित बिहार ग्रामीण बैंक की शाखा से कारोबारी फर्म के नाम पर 35 लाख रुपये का व्यवसायिक ऋण लेकर कारोबारी के फरार होने का मामला सामने आया है। प्राथमिकी के अनुसार गाढ़ा थाना क्षेत्र के प्रेमनगर सुदई गांव निवासी सुजीत कुमार ने 27 सितंबर 2024 को ऋण लिया था। बैंक के पास वित्तपोषित पूरा स्टॉक बंधक था। 19 मई 2026 को भौतिक सत्यापन में दुकान का