पिपरा: हरिहरगंज दुर्गा मंदिर परिसर में मां दुर्गा के मूर्ति के पट तथा पूजा पंडाल का विधायक ने फीता काटकर किया उद्घाटन
Pipra, Palamu | Oct 17, 2026 हरिहरगंज शहर के दुर्गा मंदिर परिसर में शनिवार को नवयुवक सांस्कृतिक समिति की ओर से निर्मित पूजा पंडाल का उद्घाटन तथा मां दुर्गा के पट का अनावरण राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष सह हरिहरगंज हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय कुमार सिंह यादव ने शाम 4:00 बजे फीता काटकर किया। इस दौरान विधायक ने कहा कि सनातन धर्म एकता और भाईचारे का संदेश देता है।