बरेली: भमोरा में तस्करों से बरामद रुपए के बंदरबाट को लेकर हुआ बवाल, पुलिस कर्मियों और दलालों के बीच बहस, वीडियो हुआ वायरल
भमोरा थाना क्षेत्र के भमोरा में तस्करों से बरामद रुपए के बंदरबांट को लेकर पुलिस कर्मियों और दलालों के बीच बहस देखने को मिली है। घटना का वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले में जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।