बरेली: सीबीगंज थाना पुलिस ने मोबाइल छिनैती की वारदातों में शामिल दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
सीबीगंज थाना पुलिस ने मोबाइल छिनैती की वारदातों को अंजाम देने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से पुलिस ने एक मोबाइल और दो चाकू बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि मामले में आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। और मामले में वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है।