भोरे: सिसई टोला बैकुंठपुर गांव में विवाहिता का अपहरण, तस्वीर वायरल करने की धमकी, मामला दर्ज
भोरे थाना क्षेत्र के सिसई टोला बैकुंठपुर गांव में एक युवक द्वारा विवाहिता की तस्वीर वायरल करने की धमकी देकर उसे अगवा कर लेने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में पीड़िता के पति ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें आरोप लगाया है कि दीपक ठाकुर मजदूरी के सिलसिले में बाहर रहता है।। घर पर उसकी पत्नी बच्चो के साथ रहती थी।