पीरो: पीरो के मिठाई गली में बुलडोजर गरजा, अतिक्रमणकारियों में मचा हड़कंप
Piro, Bhojpur | May 19, 2026 पीरो नगर की चर्चित और सबसे व्यस्त मिठाई गली में मंगलवार की शाम 6 बजे के करीब प्रशासन का बुलडोजर गरज उठा। अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत सड़क किनारे किए गए अस्थायी अवैध निर्माणों पर कार्रवाई शुरू होते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बुलडोजर चलते ही दुकानदारों और अतिक्रमणकारियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।