गुमला: जिला स्तरीय अनुकंपा समिति की बैठक में चौकीदार नियुक्ति एवं उग्रवादी हिंसा पर हुआ निर्णय
Gumla, Gumla | Jun 18, 2025 समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय अनुकंपा समिति की बैठक बुधवार को आयोजित की गई। अध्यक्षता उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने की। बैठक में मुख्य रूप से चौकीदार नियुक्ति तथा अनुकंपा आधारित नियुक्ति से संबंधित विभिन्न मामलों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में उग्रवादी हिंसा में मृतक आश्रितों के संबंध में प्राप्त तीन आवेदनों पर समिति द्वारा अनुमोदन प्रदान किया गया।