गुमला: अलग-अलग स्थानों पर दो लोगों ने खाया कीटनाशक, अस्पताल में भर्ती
Gumla, Gumla | Jun 17, 2025 गुमला के दो अलग-अलग स्थान से एक महिला व एक पुरुष ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। पहली घटना अरंगी बरवा टोली गांव की है जहां 55 वर्षीय महिला ने सब्जी में छिड़काव करने वाला कीटनाशक खा लिया। दूसरी घटना कामडारा के पोकला गांव की है जहां 45 वर्षीय व्यक्ति ने कीटनाशक खा लिया। दोनों के परिवार वालों ने बताया दोनों की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती है।