गुमला: परिसदन में आजसू पार्टी की बैठक, कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली
Gumla, Gumla | Jun 17, 2025 परिसदन सभा कक्ष में जिला अध्यक्ष दिलीप नाथ साहू की अध्यक्षता में आजसू पार्टी जिला कमिटी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। मुख्य अतिथि केंद्रीय प्रवक्ता सह दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के प्रभारी डॉक्टर देवशरण भगत मुख्य रूप से उपस्थित थे। 22 जून को आजसू पार्टी बलिदान दिवस मनाएगी जिसको लेकर चर्चा की गई। वहीं कई लोगों ने आजसू पार्टी का दामन थामा।