गोरखपुर: राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में कैरियर गाइडेंस मेले का आयोजन किया गया
गुरुवार की दोपहर 12:00 बजे राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में छात्रों को प्रोत्साहित करने और शिक्षा उपरांत अपने भविष्य को चुनने के लिए करियर गाइडेंस मेले का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छात्रों द्वारा बनाए गए विभिन्न प्रोजेक्ट्स के स्टाल लगाए गए। मुख्य अतिथि और विशेषज्ञ द्वारा इन स्टालों का अवलोकन किया गया। इस मौके पर विभिन्न गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।