गोरखपुर: पिपराइच थाना क्षेत्र के कपूरी नाले से युवक की लाश बरामद, युवक की पहचान हुई
गुरुवार की सुबह पिपराइच थाना क्षेत्र के कपूरी नाले से एक युवक की लाश पानी में तैरते हुए बरामद हुई। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पिपराइच थाने पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और लाश की पहचान स्थानीय लोगों की मदद से कर ली है। युवक की पहचान समीप के गांव महाराजी निवासी बबलू गौड़ के रूप में हुई है।