गोरखपुर: 18 से 21 दिसंबर तक एमजी इंटर कॉलेज कैंपस में आयोजित होगा ललित कला महोत्सव 2024
एमजी इंटर कॉलेज में गुरुवार की दोपहर 1:00 बजे एक प्रेस वार्ता में नेशनल एजुकेशनल सोसाइटी के सचिव मनकेश्वर पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि एमजी इंटर कॉलेज के कैंपस में 18 से 21 दिसंबर तक ललित कला महोत्सव 2024 का आयोजन किया जाएगा। जिसमें शिशु से लेकर कक्षा 12 तक के छात्र विभिन्न विधाओं में प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं।