गोरखपुर: महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के 92 वें समारोह पर एमपी इंटर कॉलेज से निकली झांकियां, शहर के विभिन्न इलाकों से गुजरी
महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के 92वें साप्ताहिक समारोह के मौके पर एमपी इंटर कॉलेज से बुधवार को झांकियां निकाली गई। यह झांकियां शहर के विभिन्न इलाकों से गुजरी और लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रही। जातियों में समाज के ज्वलनशील मुद्दे दर्शाए गए थे। 48 संस्थाओं के तकरीबन 10000 छात्रों ने इन झांकियां में हिस्सा लिया।