गोरखपुर: तिवारीपुर पुलिस ने चोरी के आरोप में एक युवक को कंचन तिराहे से किया गिरफ्तार, चोरी की रकम हुई बरामद
2 दिसंबर को तिवारीपुर थाना क्षेत्र की बख्तियार मोहल्ले की रहने वाली बेबी नाम की महिला ने अपने घर में चार लाख रुपए नगद और सोने की जेवरात चोरी होने का मुकदमा दर्ज कराया। चोरी के मामले में शमसुद्दीन उर्फ छोटू को नामजद आरोपी बनाया। डोमिनगढ़ चौकी इंचार्ज शशि किरण सिंह ने आरोपी को मंगलवार की रात गिरफ्तार कर लिया इसके पास से चोरी के 1,10,100 रुपए बरामद किए हैं।