सुजानगढ़: भाजपा नेता विजय चौहान के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात
सुजानगढ़। भाजपा नेता विजय चौहान के नेतृत्व में सुजानगढ़ का प्रतिनिधिमंडल राज भवन में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने बुके भेंट कर राज्यपाल का स्वागत किया। इस दौरान सामाजिक व जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।