शाहबाद: काशीराम कॉलोनी के पास दबंगों ने चाट विक्रेता को पीटकर किया घायल, जांच में जुटी पुलिस
काशीराम कॉलोनी के निकट ठेला लगाने वाले एक चाट विक्रेता को उसके ही मोहल्ले के दबंगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र दिया है। पीड़ित ने बताया की दबंगों द्वारा गाली गलौज दिए जाने का विरोध करने पर दबंगों ने उक्त घटना को अंजाम दिया है।