पीपलदा: अयाना थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुरा गांव के निकट खेत में मिला नरकंकाल, पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी
Pipalda, Kota | Feb 24, 2024 जिले के अयाना थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुरा गांव के पास आज खेत में नरकंकाल मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर अयाना पुलिस मौके पर पहुंच गयी। मिली जानकारी के अनुसार खेत में फसल कटाई के दौरान किसान को मानव खोपड़ी व शरीर के कुछ हिस्से दिखे तो पुलिस को सूचना दी गयी। यह इलाका मध्य प्रदेश राज्य से सटा होने में कारण यहाँ आपराधिक गतिविधियां होती हैं।