पीपलदा: पदम प्रभु दिगंबर जैन मन्दिर डडवाड़ा पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन, क्षेत्र के सैकड़ों अनुयायी पहुंचे
Pipalda, Kota | Feb 24, 2024 जिले के इटावा पदम प्रभु दिगंबर जैन मन्दिर डडवाड़ा पर आज धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सुबह भगवान का अभिषेक कर शांति धारा की गयी। इसके अतिरिक्त संगीतमय भजनों की धुनों के साथ भक्ताम्बर मंडल विधान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंडित उदय चंद शास्त्री द्वारा मंत्रोच्चार के साथ मूलनायक भगवान की प्रतिमा को कमलासन पर विराजमान किया गया।