चाईबासा। टाउन क्लब मैदान में शुक्रवार देर रात को रीता सिन्हा मेमोरियल फ्लड नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। इस टूर्नामेंट में कुल 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। उपायुक्त मनीष कुमार ने प्रतियोगिता का उद्घाटन कर बल्लेबाजी में अपने हुनर दिखाया।