जमुई: सोनदीपी के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार महिला की हुई मौत, शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया
Jamui, Jamui | Apr 19, 2026 सोनदीपी गांव के पास कुत्ता को बचाने में बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार महिला बुरी तरह घायल हो गई। जिसे नजदीक के अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। उसके बाद कागजी प्रक्रिया पूरी कर पुलिस द्वारा महिला के शव को रविवार की सुबह 9:00 बजे सदर अस्पताल लाया गया।