बिलासपुर: बिलासपुर थाना क्षेत्र में चोरी के माल के साथ दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
थाना बिलासपुर पुलिस ने पेंट और प्राइमर चोरी करते हुए दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, वादी ने साथियों की मदद से दो आरोपियों को चोरी करते हुए पकड़ा है। सोमवार को दोपहर तीन बजे मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों के कब्जे से एशियन कंपनी की 20 लीटर पेंट की बाल्टी, 20 लीटर प्राइमर तथा नैरोलेक और कामधेनु कंपनी का डिस्टेम्पर बरामद हुआ है