ग्वालियर गिर्द: वकील से विवाद के बाद कोर्ट परिसर बना पुलिस छावनी, दो सौ पुलिसकर्मियों की मदद से आरोपी को निकाला गया
डीजे कोर्ट में बुधवार दोपहर उस समय भारी हंगामा हो गया जब एक मामले में कोर्ट आएआरोपी का महिला वकील से विवाद हो गया पता चला है कि वकील के साथ आरोपी ने अभद्रता कर दी इसके बाद वकील इकट्ठा हो गए और युवक को सबक सिखाने की ठानी मामला बिगड़ता देख आननफानन में दो सैकड़ा से ज्यादा पुलिस कर्मी कोर्ट परिसर पहुंच गए और किसी तरह वकीलों की पिटाई से बचाते हुए युवक को जेल भेजा