नागौर: राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की नेता कनिका बेनीवाल और भाजपा नेता रेवंतराम डांगा ने शनिवार को किया प्रचार-प्रसार
Nagaur, Nagaur | Oct 26, 2024 राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की नेता कनिका बेनीवाल व भाजपा नेता रेवंतराम डांगा ने शनिवार को देर शाम करीब पांच बजे खींवसर क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान दोनों ही नेताओं ने अपनी अपनी पार्टियों को मजबूती से आगे बढ़ाने का कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। कनिका ने कहा कि आरएलपी ने हमेशा किसानों की आवाज उठाई है। हमेशा युवाओं व महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर ध्यान रखा है।