राजगढ़ी: पेयजल समस्या से निजात दिलाने की मांग लेकर बड़कोट में आंदोलनकारी प्रवीन रावत की भूख हड़ताल जारी
तहसील परिसर से हटाए जाने के बाद आंदोलनकारियों का धरना स्थल साड़ा खड्ड पास के धरने पर डटे हैं। धरना स्थल पर बैठे नगर वासियों व महिलाओं ने प्रशासन पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। वहींआज तीन दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे प्रवीन के समर्थन में उनके बुजुर्ग पिता नथे सिंह रावत धरना स्थल पर पहुंचकर भूख हड़ताल पर बैठे बेटे को समर्थन दिया।