राजगढ़ी: बड़कोट तहसील कार्यालय में धरने पर बैठे आंदोलनकारियों को पुलिस जबरन हटाया, अब आंदोलकारी दूसरी जगह धरने पर बैठ गए हैं
बड़कोट तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे आंदोलनकारियों को पुलिस ने जबरन उठाकर पहले थाने ले गए। बाद में उन्हें चिन्हित धरना स्थल साड़ा खड़्ड पर छोड़ दिया गया। आंदोलनकारियों ने फिर से धरना शुरु कर दिया।इस दौरान लोगों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आंदोलनकारियों ने प्रशासन पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताते हुए उग्र आंदोलन की चेतावानी दी