राजगढ़ी: पेयजल समस्या से निजात दिलाने की मांग लेकर आज बौखनाग देवता के दरबार भटिया में गुहार लगाने पहुंचे बड़कोट नगरवासी
बड़कोट नगर के लिए यमुनानदी से पेयजल पंपिंग योजना के लिए धनराशि स्वीकृत करने की मांग को लेकर नगरवासियों का धरना आंदोलन बड़कोट में लगातार जारी है। आज सोमवार को धरने पर बैठेे कुछ आंदोलनकारी भटिया गांव में बाबा बौखनाग देवता की दरबार में पहुंचे। गांव पुजारी पर अवतरित बाबा बौखनाग ने बड़कोट नगरवासियाें के आंदोलन और संघर्ष व्यर्थ न होने का आशीर्वाद दिया।