राजगढ़ी: बारिश और भूस्खलन के चलते यमुनोत्री हाईवे डाबरकोट के पास अवरुद्ध है, हाईवे पर पहाड़ी से पत्थर गिर रहे हैं,
बारिश और भूस्खलन के चलते यमुनोत्री हाईवे अवरुद्ध है, फिलहाल वाहनों की आवाजाही बंद है, बारिश होने के कारण पहाड़ी के ऊपर घना कोहरा छा रखा है, जिस कारण मार्ग को खोलने में दिक्कतें आ रही है, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि डबरकोट के पास यमुनोत्री हाइवे बंद है, बारिश और भूस्खलन रोकने के बाद मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए खोला जाएगा।