राजगढ़ी: बड़कोट में आज डीएम और एसपी के अनुरोध पर भी नहीं माने आंदोलनकारी, तहसील कार्यालय में धरना जारी
नगर क्षेत्र में पपिंग योजना के लिए धनरशि स्वीकृत करने की मांग लेकर बड़कोट नगरवासी तहसील कार्यालय में अनिशिचत कालीन धरने पर बैठे हैं। हरेला पर्व मनाने के बाद डीएम डॉ.मेहरबान सिंह बिष्ट और एसपी अर्पण यदुवंशी तहसील मुख्यालय पहुंचे। जहां पर उन्होंने आंदोलन पर बैठे लोगों से वार्ता की। डीएम ने आंदोलनकारियों को आश्वासन दिय, लेकिन आंदोलनकारी अपनी मांग पर अड़े रहे।