राजगढ़ी: डीएम और एसपी ने बड़कोट में पौध रोपण कर हरेला पर्व मनाया, डीएम ने सभी से हरेला पर्व पर रोपे गए पौधों की देखभाल की अपील की
आज जनपद हरेला पर्व धूमधाम से मनाया गया। हरेला पर्व पर जनपद के विभिन्न हिस्सों में पौध रोपण अभियान चलाया गया। डीएम डा.मेहरबान सिंह बिष्ट और एसपी अर्पण यदुवंशी ने अपर यमुना वन प्रभाग के बड़कोट में वन विभाग के सहयोग से पौध रोपण कर हरेला पर्व मनाया। पौध रोपण अभियान अपर यमुना वन प्रभाग के डीएफओ रविंद्र पुंडीर तथा एसडीएम मुकेश चंद रमोला भी शामिल हुए।