छठ महापर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने बलिया नाले छठ घाट का किया निरीक्षण
महराजगंज। लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत 13 नवंबर को नहाय-खाय के साथ हो रही है। पर्व को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आ रहा है।
इसी क्रम में जिलाधिकारी महराजगंज गौरव सिंह सोगरवाल ने सदर स्थित बलिया नाले छठ घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छठ घाट पर श्रद्धालुओं की सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
डीएम ने संबंधित अधिकारियों को छठ महापर्व के दौरान पर्याप्त बिजली व्यवस्था, घाटों की साफ-सफाई और शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं।
छठ महापर्व को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर विशेष जोर।
#Maharajganj #ChhathPuja #ChhathMahaparv #DMMaharajganj #GauravSinghSograwal #BalwanalaGhat #UPNews #BreakingNews #PurvanchalVibe
Deoria, Deoria | Nov 13, 2026