मेरठ: मेरठ में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर किसान यूनियन सख्त, एक ही दुकान से किताब-ड्रेस खरीदने का दबाव
Meerut, Meerut | Apr 7, 2025 मेरठ में भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) ने प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। यूनियन का आरोप है कि स्कूल अभिभावकों का आर्थिक शोषण कर रहे हैं। स्कूल प्रबंधन केवल अपनी मान्यता प्राप्त दुकानों से ही ड्रेस, किताबें और स्टेशनरी खरीदने का दबाव बना रहे हैं। विरोध करने पर बच्चों के साथ दुर्व्यवहार की शिकायतें सामने आई हैं।