Bahraich:-क्रासिंग 41सी और जलनिकास को लेकर सड़क पर उतरे नागरिक
*प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज कार्यवाही की मांग
Facebook Anupma Jaiswal Digicel भाजपा के जनप्रतिनिधियों पर घोर उपेक्षा का आरोप
आज बहराइच के वार्ड नं - 1 चांदमारी के नागरिकों ने सड़क पर उतरकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। नागरिकों ने मोहल्ले से कलेक्ट्रेट परिसर तक पैदल मार्च कर सत्ताधारी शर्म करो, हमारी मांगे पूरी करो जैसे नारे लगाये और जिला प्रशासन को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा । ज्ञापन मे मोहल्लावासियों ने आरोप लगाया है कि सभासद से सांसद तक भारतीय जनता पार्टी का होने के बावजूद उनके मोहल्ले मे रेलवे क्रासिंग 41सी बंद कर दी गयी है और जलनिकास की कोई व्यवस्था नही है इस कारण 25000 आबादी का जनजीवन अस्त व्यस्त है। ज्ञापन मे स्पष्ट रूप से यह लिखा गया है कि सत्ता के जनप्रतिनिधि योगी और मोदी के नाम पर चुनाव जीत जाते हैं इसलिए आम वोटरों की समस्याओं का कोई ध्यान नही रखते। इस वार्ड पर भाजपाई होने का ठप्पा लगा हुआ है फिर भी जनसमस्याओं का समाधान नही किया जा रहा है अगर इस चुनाव से पहले समस्याओं का समाधान नही होगा तो मोहल्लावासी भाजपा को वोट नही करेंगे।
आंदोलन का नेतृत्व कर रहे पूर्व सभासद बबलू गौतम ने बताया की -"अमान परिवर्तन मे रेलवे क्रासिंग 41 सी को 40 सी से जोड़ते हुए बंद किया गया फिर रेलवे ने 40 सी भी बंद कर दी । 120 फिट रास्ते को 18 फिट रास्ते से जोड़ा है जिस पर भी भारी अतिक्रमण है । जलनिकास की कोई व्यवस्था नही है। मोहल्लावासियों ने सरकार से रेलवे क्रासिंग 41सी खुलवाने और जलनिकास की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा है मोहल्लावासियों ने राज्य सरकार से क्रासिंग पर फ्लाईओवर की भी मांग की है । "
इस आंदोलन की अगुवाई कर रहे विवेक सिंह, संतोष त्रिपाठी, अरविंद तिवारी, निकुंज केडिया, राजू पाठक, सुनील मिश्र, दिनेश तिवारी, सुनील मौर्य, दीनानाथ मौर्य, डॉ शैलेश श्रीवास्तव, जहीर समेत सैकड़ों मोहल्लावासी सम्मिलित रहे ।
Mahasi, Bahraich | Aug 23, 2026