हमीरपुर: भाजपा जिलाध्यक्ष ने बस को हरी झंडी दिखाकर भाजपा कार्यालय से राम भक्तों को अयोध्या के लिए किया रवाना
भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील पाठक, सदर विधायक डॉ मनोज कुमार प्रजापति ने अयोध्या में प्रभु श्रीराम जी के दर्शन हेतु राम भक्तों की बस को भाजपा कार्यालय से भारतीय जनता पार्टी का झंडा दिखाकर रवाना किया। जिलाध्यक्ष सुनील पाठक ने बताया कि 35 बसों के माध्यम से 2000 श्री राम भक्तों को प्रभु श्री राम के दर्शन हेतु भेजा गया।