शाहबाद: स्टेशन मार्ग पर राजकीय महिला महाविद्यालय का भूमि पूजन उच्च शिक्षा मंत्री ने किया
उत्तर प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती रजनी तिवारी ने बुधवार को दोपहर 1:00 बजे स्टेशन मार्ग पर राजकीय महिला महाविद्यालय का भूमि पूजन किया। इस मौके पर उन्होंने क्षेत्र वासियों को संबोधित करते हुए कहा जल्द ही वह क्षेत्र के लोगों को इंजीनियरिंग कॉलेज का भूमि पूजन करके भी एक और सौगात देंगी।