डौण्डीलोहारा: दल्ली राजहरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शहजाद ढाबे में शराब पिलाते हुए मिला संचालक, आबकारी एक्ट में दर्ज हुआ केस
दल्ली राजहरा पुलिस ने रविवार को क्षेत्र के होटल और ढाबों में आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मानपुर चौक स्थित शहजाद ढाबा में अवैध गतिविधि पकड़े जाने पर संचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने मानपुर चौक के शहजाद ढाबा, माहला ढाबा, अपना ढाबा के साथ ही बस स्टैंड स्थित शराब पीने-पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते पाए गए।