बिलासपुर: बिरसिंहपुर में युवकों के साथ मारपीट, चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
उमरिया जिले के बिलासपुर चौकी अंतर्गत ग्राम बिरसिंहपुर में पुरानी रंजिश को लेकर दो युवकों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक बड्डा की दुकान के सामने अनिल बर्मन और राजा यादव के साथ कोमल बर्मन, जग्गी बर्मन, कलुआ बर्मन और शिवा बर्मन ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ितों की शिकायत पर बिलासपुर पुलिस चौकी में आरोप