पन्ना: स्कूली बच्चों को असुरक्षित ढंग से ढोने वाले ऑटो और ई-रिक्शा चालकों पर कार्रवाई, 9,500 रुपये का जुर्माना लगा
Panna, Panna | Oct 23, 2024 यातायात थाना प्रभारी नीलम लक्षकार ने स्कूली बच्चों को असुरक्षित तरीके से ऑटो और ई-रिक्शा में ठूंस-ठूंस कर ले जाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई के तहत दर्जन भर वाहन चालकों पर 9,500 रुपए का जुर्माना लगाया गया है।