आरोन: आरोन मंडी में हंगामा, किसानों ने तोल कांटे में गड़बड़ी का आरोप लगाकर मंडी का गेट किया बंद, प्रशासन ने कांटा किया सील
आरोन कृषि उपज मंडी में 1 जून दोपहर को तौल कांटे में किसानों ने गड़बड़ी के आरोप लगाए और हंगामा और बड़ा विवाद हो गया, मंडी का मुख्य गेट बंद कर दिया। सूचना पर नायब तहसीलदार, मंडी के अधिकारी पहुंचे हंगामा देख तोल कांटे के ऑपरेटर मौके से भाग गए, नायब तहसीलदार ने प्राथमिक जांच में तोल कांटे को सील किया है। किसानों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है।