सूरजगढ़: सूरजगढ़ा: अंबेडकर जयंती पर मानुचक गांव से निकला भव्य जुलूस
मंगलवार अपराह्न 5:30 बजे सूरजगढ़ा नगर परिषद क्षेत्र के मानुचक गांव से अंबेडकर जयंती के मौके पर भव्य जुलूस निकाला गया. गाजे-बाजे के साथ इस जुलूस में फूलों से सजे रथ पर सुशोभित बाबा साहब की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र रहा. आदिवासी वेशभूषा में महिलाएं एवं छात्राएं नृत्य करती जुलूस के साथ चल रही थी.बाबा साहब की तस्वीर लिए लोग उनके विचारों को प्रचारित कर रहे थे.