बिजनौर: नहटोर के गांव मीमला मुस्ताबाद में कंपोजिट विद्यालय के बच्चों ने अध्यापक पर लगाया मारपीट का आरोप
Bijnor, Bijnor | May 8, 2026 बिजनौर में नहटोर क्षेत्र के गांव मीमला मुस्ताबाद में कंपोजिट विद्यालय में पढ़ने वाले तमाम बच्चों ने अध्यापक सौरभ पर थर्ड डिग्री टॉर्चर करने का आरोप लगाते हुए बीएसए कार्यालय प्रांगण में धरना दिया है। शुक्रवार को बिजनौर पहुंचे बच्चों ने अध्यापक सौरभ पर अमानवीय व्यवहार और मारपीट जैसा गंभीर आरोप लगाया है। बच्चों ने सौरभ के ट्रांसफर की मांग की है।