धौलपुर: सरस डेयरी की दुकान से नकदी और सामान की चोरी, आरएसी के ठीक सामने स्थित है दुकान
शहर के निहालगंज थाना इलाके में आरएसी के सामने चोरों ने एक सरस डेयरी की दुकान को निशाना बनाया है। जिसके ताले को तोड़कर दुकान में रखे सामान व नगदी को चोरी कर ले गए है। घटना के बाद पीड़ित ने निहालगंज थाना पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और चोरों की तलाश में जुट गई।