धौलपुर: रेलवे स्टेशन पर पकलेक्टर श्रीनिधि बी टी ने भामाशाह के सहयोग से गरीबों को बांटे कंबल, सर्दी से राहत देने की कोशिश
सर्दी के मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल से अब ठंडी रातों में गरीब और वंचित समुदाय को राहत मिल रही है। जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी ने भामाशाह के सहयोग से अत्यधिक सर्दी में कंबल बांटने का कार्यक्रम शुरू किया है, जिससे निराश्रित और गरीब लोग राहत महसूस कर रहे हैं। जिला कलेक्टर ने गरीब, वंचित और निराश्रित लोगों को राहत देने के लिए एक पहल की है।