धौलपुर: ग्राम लुहारी में बारिश और अंधड़ से ढहा कच्चा मकान, प्रशासन ने परिवार को सुरक्षित ठिकाने और भोजन की व्यवस्था की
बीती रात अचानक आई बारिश और अंधड़ के कारण ग्राम लुहारी में एक कच्चा मकान धराशाही हो गया, जिससे एक परिवार के 7 सदस्य, जिसमें चार छोटी बच्चियाँ भी शामिल हैं, प्रभावित हुए। इस दुखद घटना के बाद जिला प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए प्रभावित परिवार को सहायता प्रदान की। जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी के निर्देश पर प्रशासन ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और परिवार के स