धौलपुर: गडरपुरा मोहल्ले से सट्टे की खाईवाली करते एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कब्जे से मोबाइल व रजिस्टर बरामद
निहालगंज थाना पुलिस ने साईबर सैल व डीएसटी के साथ मिलकर शनिवार को सट्टे की खाईवाल करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी से पुलिस ने सट्टा राशि के साथ सट्टे में काम आने वाले उपकरणों को बरामद किया है।कार्यवाही को लेकर निहालगंज थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि मुखविर से सूचना मिली कि हाकिम उर्फ लाला यादव अपने पुत्र निक्की व नरेश सट्टा की