जमुई: हरला गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में तीन लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी
Jamui, Jamui | Apr 2, 2025 टाउन थाना क्षेत्र के हरला गांव में बुधवार की दोपहर बाद करीब 3:00 बजे भूमि विवाद के रंजिश में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस मारपीट में एक पक्ष से विकास रजक तो दूसरे पक्ष से दयानंद रजक और उनकी मां झूमा देवी घायल हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। उसके बाद तीनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।