चंडी: 11 अगस्त को चंडी में निकलेगी तिरंगा रैली, हर घर पहुंचेगा राष्ट्रीय ध्वज
स्वतंत्रता दिवस को लेकर चंडी प्रखंड में ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ की तैयारी शुरू हो गई है। इस बार अभियान ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष की थीम पर आयोजित किया जाएगा। बीडीओ राजदेव कुमार रजक ने रविवार की दोपहर 12 बजे बताया कि 11 अगस्त को छात्र-छात्राओं की तिरंगा रैली निकाली जाएगी। रैली के जरिए लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति जागरूक करते हुए घर-घर तिरंगा फहराने के