लालगंज: अहमद गांव में आई बारात में शामिल होने के बाद दूसरी बारात में जा रहे बाइक सवार की सेमरा कलां के नहर में गिरने से हुई मौत
ड्रमंडगंज क्षेत्र के अमदह गांव में रविवार की रात आई बारात में शामिल होने के बाद दूसरी बारात में शामिल होने जा रहे बाइक सवार की सेमरा कलां गांव के नहर में गिरने से मौत हो गई। सूचना पर सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे पहुंची पुलिस ने घटना की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान संतनगर थाना क्षेत्र के रामपुर बोदा निवासी सुनील कुमार के रूप में हुई।