गुन्नौर: जुनावई थाना पुलिस ने शव के साथ सड़क पर जाम लगाकर हंगामा करने के मामले में 21 नामजद और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
जुनावई थाना क्षेत्र के गांव अहरौली नवाजी निवासी विनेश कुमार की खनन माफियाओं ने हत्या कर दी थी। जिसके बाद शव को पिन्नी में बंद कर जंगल में फेंक दिया था। मंगलवार शाम करीब 6 बजे पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगाकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने परिजनों को समझाकर रास्ते से हटाने का प्रयास किया।