लखीमपुर खीरी जिले के निघासन कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दुर्गापुरवा गांव में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब गांव के पास स्थित केले के खेत में 13 वर्षीय किशोर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान गांव निवासी राजेश मौर्य के पुत्र अंकुश के रूप में हुई है।